ऋतिक रोशन ने ऐसे उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस समय फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं और फैंस उनको जल्द ही इस अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर आप निश्चित ही हसने लगेंगे। गौरतलब है ऋतिक रोशन ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया है। कपडो़ं की बात करें तो सबसे अतरंगी कपड़े रणवीर सिंह ही पहनते हैं और इस समय कुछ ऐसा ही ऋतिक रोशन ने ट्राई किया है।
ऋतिक रोशन ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो थोड़े अतरंगी कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा... 'ये फैशन शायद रणवीर सिंह से प्रभावित हैं' ऋतिक रोशन का ये मजाकिया अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

इसपर फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं और कई मीम्स भी शेयर किए गए हैँ। इस तस्वीर में एक चीज और नजर आ रही है जिसको आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं और वो है ऋतिक रोशन की चोट।
जी हां ऋतिक रोशन ने पैर पर पट्टी बाँधी हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म वॉर में नजर आए थे और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई है। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे।
अब ऋतिक रोशन की आने वाली कृष 4 को लेकर चर्चा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैँ। हालांकि फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications