ऊफ्फ्फ.. सलमान खान की सुपर CUTE तस्वीर.. आपकी नजर नहीं हटेगी!
सलमान खान को बच्चों से कितना प्यार है ये तो किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। खान परिवार के घर बच्चों से उनका जुड़ाव देखकर कोई भी यह कह सकता है कि वह बच्चों के फेवरिट हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता के बेटे अहिल भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
सलमान खान और उनके भांजे अहिल की कई क्यूट तस्वीरें सामने आई है। कभी सलमान उसे बॉक्सिंग सिखाते हैं, तो कभी प्यार से चूमते दिखते हैं। वहीं, अहिल भी उनका साथ खूब एन्जॉय करते हैं। हाल ही में ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान अर्पिता खान, आयुष शर्मा और अहिल भी दिखे। बता दें, फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है।
''सलमान से ना शाहरूख टक्कर लेंगे.. ना ऋतिक.. ईद मतलब Dabangg 3..''

यहां आप देख सकते हैं सलमान खान और उनके फेवरिट भांजे की तस्वीरें-
बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के साथ खेलता हुआ ये वीडियो वायरल हो गया था। सलमान खान आहिल को पहले मैं हूं हीरो तेरा गाना सिखा रहे थे।
सलमान खान भी अक्सर अहिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सलमान अहिल को प्यार से 'सुपर शर्मा' कहते हैं।
सलमान खान की ये तस्वीर उस समय की है जब का जन्म हुआ था और अर्पिता हॉस्पिटल में थी।
कोई शक नहीं सलमान खान- अहिल की यह तस्वीर सुपर क्यूट है.. दोनों साथ में काफी एन्जॉय करते दिखते हैं।
सलमान खान अपने घर के बच्चों से काफी करीब हैं। कभी अपने भतीजे तो कभी अपने भांजी के साथ मस्ती करते सलमान अक्सर आपको दिख जाएंगे।
यहां देंखे सलमान खान और अहिल की एक और क्यूट सी तस्वीर.. सलमान यहां अहिल को काफी संभाल कर पकड़े हुए हैं।
कोई शक नहीं कि अहिल अपने घर का दुलारा है। और खासकर सलमान खान का दुलारा तो जरूर।


Click it and Unblock the Notifications







