अजय देवगन की ये नई शिवाय वाली तस्वीर, आपका इंतज़ार बढ़ा देगी

अजय देवगन की शिवाय को अब मुश्किल से एक महीना बचा है और धीरे धीरे फिल्म को लेकर बेहतरीन माहौल बनाया जा रहा है। और अब फिल्म की एक और तस्वीर रिलीज़ की गई है जहां अजय देवगन काफी हटके अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

Shivaay new still

काजोल लगातार अजय देवगन के साथ फिल्म को प्रमोट भी कर रही हैं। हालांकि हाल ही में फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ाई गईं, जिन्हें बाद में क्लियर कर दिया गया।
[#SuperPlan: अब बॉलीवुड के शिवाय अजय देवगन करेंगे राम लीला!]

देखिए फिल्म की कुछ बेहद दिलचस्प शूटिंग तस्वीरें और जानिए अजय देवगन ने फिल्म के बारे में क्या क्या खुलासे कर दिए हैं -

फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि 'शिवाय' भगवान शिव की कमियों के आसपास बुनी गई है साथ ही इसमें दिखाया गया है कि यही कमियां उन्हें शक्तिशाली बनाती हैं।

फिल्म एक महाकाव्य नहीं है बल्कि भगवान शिव पर आधारित नए जमाने की फिल्म है। अजय देवगन ने भगवान शिव पर बात करते हुए कहा कि एक भक्त के तौर पर मैं भगवान शिव की हर चीज को पसंद करता हूं।
[ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय...कहां तक पहुंचा है SCORE!]

फिल्म पौराणिक रूप लिए हुए नही हैं। यह एक मॉडर्न फिल्म है। भगवान शिव अकेले ऐसे भगवान हैं जिनमें मनुष्यों जैसी कमियां भी हैं। बाकी सारे भगवान सिर्फ गुणों से ही भरे हुए हैं।

भगवान शिव को भांग पसंद है। उन्हें बहुत गुस्सा भी आता है। उन्हें भोला कहा जाता है क्योंकि वह किसी पर भी खुश हो जाते हैं। अजय देवगन ने बताया कि यही सब बातें उनके किरदार को ताकतवर भी बनाती हैं।

अजय के मुताबिक इस फिल्म का मुख्य किरदार और इसकी पटकथा उनकी सोच की उपज है। उनके अनुसार फिल्म के जरिए जो कहानी पर्दे पर कही जानी चाहिए, उसे बतौर निर्देशक वो ही बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे इसलिए अभिनय के साथ निर्देशन का भी फैसला किया।
[सलमान की नई ट्यूबलाइट PIC देखी?]

लोगों की मान्यता है शिव हिमालय पर ही वास करते हैं। फिल्म की लोकेशन देखकर दर्शक इस फ़िल्म के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।

शिवाय में कहानी को रियलिस्टिक टच देने के लिए इसे हिमालय की घाटियों के बीच फिल्माया गया है। फिल्म की शूटिंग भारत के हिमालय और बुल्गारिया के बर्फीले पहाड़ों के बीच की गई है।

शिवाय का ट्रेलर पूरी तरह से डरावने एवं खतरनाक स्टंट्स से भरा हुआ है। अजय देवगन ऊंची-ऊंची चट्टानों से कूदते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अजय भरपूर एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म का टाइटल ट्रैक 'बोलो हर हर हर' जो इस अडवेंचर ड्रामे के इंटेसिटी की ओर इशारा करता है। लेकिन ऐक्टर फिल्ममेकर की दिवाली पर रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म में सायेशा सहगल के अलावा पोलैंड की ऐक्ट्रेस एरिका कार और ब्रिटिश चाइल्ड स्टार आमिगेल ईम्स भी दिखेंगी।

फिल्म के रोमांटिक ट्रैक दरखास्त में रोमांस की झलक दिखेगी और यह फिल्माया गया है अजय और एरिका (ओल्गा का किरदार) के बीच। प्यार में पागल इस कपल के बीच यह इंटीमेट सीन दर्शाया गया है हिमालय की वादियों में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X