#Poster: रूस्तम का ये नया पोस्टर फिल्म की कहानी ही पलट देगा!
अक्षय कुमार स्टारर रूस्तम का ट्रेलर कल रिलीज़ हो जाएगा और फिल्म के पोस्टर काफी सस्पेंस बढ़ा रहे हैं। फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में अक्षय कुमार Traitor यानि कि भेदिया बने हुए दिख रहे हैं।
जबकि इससे पिछले पोस्टर में अक्षय देशभक्त बने हैं। अब यहीं से फिल्म का सस्पेंस ज़बर्दस्त ट्विस्ट लेता दिख रहा है क्योंकि फिल्म कवास मानेकशॉ के जीवन पर बनी है और उनकी कहानी हम आपको बता चुके हैं।
["#RustomTrailer के हर सीन पर 100 करोड़ की मुहर!"]
फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में है और फिल्म 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है। अक्षय कुमार ने पहले भी ज़ी अवार्ड्स में फिल्म से जुड़ी परफॉर्मेंस देकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर जानदार है 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर को सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था जहां इसे यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। केवल अक्षय कुमार को दिखाने की बजाय, ट्रेलर में हर किसी को जगह मिली है।
[#AkkiPunch: "ये लोग 200 दिन तक एक फिल्म में शूट क्या करते हैं!"]
और अब फिल्म का ये ताज़ा पोस्टर सबकी उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। रूस्तम में प्यार है, धोखा है और ढेर सारा सस्पेंस है। जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications

