"खान हूं....सुपरस्टार हूं....पर फैन तो केवल रणबीर कपूर का हूं!"
फवाद खान हाल ही में कपूर एंड सन्स की ब्लॉकबस्टर सफलता इंजॉय कर रहे थे और अब वो पूरी तरह से अपनी दूसरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में जुट गए हैं। हालांकि फिल्म में फवाद का कैमियो था लेकिन कपूर एंड सन्स की सफलता के बाद उनके रोल को एक्सटेंडेड कैमियो कर दिया गया है।
फवाद खान ने लंदन में रणबीर कपूर के साथ फिल्म के लिए शूट भी किया था और यही कारण है कि अपना फेवरिट एक्टर कहने पर उनका जवाब था - रणबीर कपूर।
[क्यों फवाद खान अकेले पड़े पूरे बॉलीवुड पर भारी]
ये हर एक्टर के बस की बात नहीं कि अपने सबसे बड़े एक्टर को अपना फेवरिट एक्टर और सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन की। फवाद ने रणबीर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वो दिल से रणबीर के काम इज़्जत करते है।
जिस तरह का वैरायटी से भरा काम रणबीर कपूर ने किया है, उनकी जितनी भी तारीफें की जाए कम हैं। और यही कारण हैं कि फवाद खान भी उनके काम के बहुत बड़े फैन हैं।
जानिए क्यों फवाद खान हैं बॉलीवुड के परफेक्ट सुपरस्टार -


Click it and Unblock the Notifications














