मणिकर्णिका के इस एक्टर ने लिखा- 'मुझे अभी तक पूरी फीस नहीं मिली है, कंगना मेरी मदद करें'
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका में अहम किरदार निभाने वाले जर्मन एक्टर Andy Von Eich ने मंगलवार को ट्वीट किया कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है लेकिन उन्हें अभी तक फिल्म में एक्टिंग के लिए प्रोडक्शन हाउस से पूरी फीस नहीं दी गई है। एक्टर ने लिखा- मुझे लगता है कि कंगना रनौत को इस बात की जानकारी है, मेरी मदद करें।
ये रहा एक्टर का ट्वीट- Today #manikarnika trailor released. I still haven't recieved full payment for my acting in this movie by the production house. I can't imagine that this is in the sense of #KanganaRanaut if she would know about that. Please help. बता दें, कुछ ही देर में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

बीते महीने Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा था कि मेकर्स ने फिल्म के वकर्स और जूनियर आर्टिस्ट को पूरी फीस नहीं दी है.. लगभग 1.5 करोड़ की पेमेंट बाकी है। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन ने साफ कहा है कि 13 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग खत्म हुई.. और सभी पेमेंट कर दिये गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications