Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की फिल्म से ये शानदार स्टैंड अप कॉमेडियन करेंगे डेब्यू

this-leading-comedian-to-debut-with-ranbir-kapoor-shraddha-kapoor-s-tu-jhoothi-main-makkaar

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' अपने टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा बटोर रही है। अब फिल्म के मेकर्स फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को दोपहर 1 बजे यूट्यूब पर लॉन्च किया जाएगा।

बता दें, रणबीर, श्रद्धा के साथ इस फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी दिखेंगे, जो कि भारत के एक बेहद पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। अनुभव ने इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनकी झलक दर्शकों को ट्रेलर में देखने को मिलेगी। फिल्म में उनका प्रदर्शन एक सरप्राइज पैकेज है जो निश्चित रूप से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। लेकिन इससे पहले, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हर किसी को उनके ह्यूमरस अंदाज देखने का मौका मिलेगा।

ट्रेलर लॉन्च के बारे में बात करते हुए, एक सोर्स ने बताया, "अनुभव सिंह बस्सी ने तू झूठी मैं मक्कार से डेब्यू किया और ट्रेलर लॉन्च इवेंट की मेजबानी भी करेंगे। वह सभी को निश्चित ही हैरान करने वाले है। बस्सी एक शानदार स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं और ह्यूमर पंचेज के उस्ताद हैं। वह दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना और उन्हें एंटरटेन खूब जानते हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान रणबीर और श्रद्धा के साथ काफी समय बिताया है और तीनों एक साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।"

बनारस में एक शो खत्म करने के बाद बस्सी इस इवेंट के लिए विशेष रूप से मुंबई आ रहे हैं। इसके अलावा, निर्माताओं ने रणबीर और श्रद्धा के लिए "2023 में प्यार में मुश्किलों" की थीम के साथ कुछ मजेदार एक्टिविटीज भी प्लान की है। कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस से पूछा था कि, "2023 के प्यार में सबसे मुश्किल क्या है?"

'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी साथ आई है। यह फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X