..................... कांतारा फेम इस एक्ट्रेस ने 'द वैक्सीन वॉर' के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ मिलाया हाथ | This Kantara star to make her Bollywood debut in Vivek Agnihotri's The Vaccine War - Hindi Filmibeat

कांतारा फेम इस एक्ट्रेस ने 'द वैक्सीन वॉर' के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ मिलाया हाथ

By Filmibeat Desk
this-kantara-star-to-make-her-bollywood-debut-in-vivek-agnihotri-s-the-vaccine-war

Kantara actress in The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक इस फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं। धीरे धीरे फिल्म के कास्टिंग को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। बता दें, अब इस फिल्म के साथ एक नया नाम जुड़ गया है।

इसकी जानकरी फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए फिल्म में कांतारा फेम सप्तमी गौड़ा को साइन करने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "सप्तमी का स्वागत है। #TheVaccineWar में आपकी भूमिका कई दिलों को छुएगी "।

वहीं, सप्तमी गौड़ा ने लिखा, "मैं इस परियोजना का हिस्सा बनकर खुश और उत्साहित हूं! इस अवसर के लिए शुक्रिया @vivekagnihotri सर 🙏🏻"

सप्तमी गौड़ा दुनिया भर के दर्शकों के बीच कांतारा की बड़ी सफलता के बाद लोकप्रिय हो गई। फिल्म में उन्होंने लीला का रोल था, जो ऋषभ शेट्टी के किरदार शिवा की प्रेमिका के रूप में उन्होंने निभाई थी। सप्तमी ने अपने इस किरदार के लिए दर्शकों से बहुत प्यार पाया।

वहीं बात करें 'वैक्सीन वॉर' की तो ये भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया में सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाने के लिए दो सालों तक अपना दिन रात एक कर दिया था। 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों की कहानी है।

पल्लवी जोशी के साथ विवेक रंजन अग्निहोत्री इस फिल्म को 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल के साथ क्लैश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X