'दबंग 3' में सलमान खान से टक्कर लेते दिखेंगे कन्नड़ सुपरस्टार- ये होंगे विलेन, जबरदस्त
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 अभी तक भले ही फ्लोर पर नहीं आई है। लेकिन चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरु हो जाएगी हो साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म के विलेन को भी फाइनल कर लिया गया है। जी हां, इस धमाकेदार फिल्म में बतौर विलेन दिखाई देंगे कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप। दबंग 3 में इनका किरदार काफी दमदार होने वाला है और यह सलमान खान से टक्कर लेते दिखेंगे।
बता दें कि फिल्मों से बाहर भी सुदीप और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। सलमान खान ने कुछ ही दिनों पहले ट्विटर पर सुदीप की आने वाली फिल्म 'पैलवान' का टीजर लांच किया था। जिसके बाद दबंग 3 में इनके होने की खबर और पक्की हो गई। वहीं, सुदीप ने भी बातों बातों में मीडिया को दबंग 3 में अपने होने की खबर की पुष्टि की है।

दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल में शुरु होकर 90-100 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं अरबाज़ खान। दबंग और दबंग 2 की सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर भी काफी सुर्खियों बटोरी जा रही हैं। जाहिर है सलमान खान और सुदीप के होने से फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है। फिल्म दक्षिण भारत में भी अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications