बजरंगी भाईजान नहीं, सलमान ने बिग बॉस इस वजह से छोड़ी..
बिग बॉस और सलमान खान के नाम अलग हो जाएं, तो लोग शांत कैसे बैठेंगे। इसके पीछे के कारण का पता लगाना जरूरी था। हालांकि खबरें आई थी कि सलमान बजरंगी भाईजान की वजह से बिग बॉस 8 छोड़ रहे हैं। लेकिन सच छुपता नहीं, आखिरकार वह वजह लोगों के सामने आ ही गई, जिस वजह से सलमान ने बिग बॉस से दूरी बना ली।

खबरों के मुताबिक, सलमान ने बिग बॉस की होस्टिंग इसीलिए छोड़ी क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि 'बिग बॉस- हल्ला बोल' की शुरूआत की जाये। सलमान ने कलर्स चैनल से रिक्वेस्ट भी की थी कि पहले विनर घोषित कर दिया जाये, इसके बाद 'बिग बॉस हल्ला बोल' को नये सिरे से शुरू किया जाये। लेकिन चैनल ने सलमान की बात नहीं मानी। और सलमान ने शो को बॉय बॉय कर दिया।
इस बात काफी दर्शक हतप्रभ थे कि सलमान खान ने बीच में ही 'बिग बॉस 8' को कैसे छोड़ दिया। सलमान के शो को छोड़ने के बाद फराह खान को होस्ट के तौर पर पूरे तामझाम के साथ बुलाया गया। लेकिन फराह में लोगों को वह जादू नहीं दिखा जो दबंग खान का था। लिहाजा, दर्शकों को इस बात का मलाल रहा कि सलमान ने शो क्यों छोड़ दिया?
शुरूआत में इसका कारण बताया गया था कि सलमान ने अपने निर्देशकों को जनवरी तक का ही समय दिया है, और इसके बाद उनकी फिल्में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन अब सच सबके सामने है। वैसे आपको बता दें, सलमान के जाने के बाद भी शो की टीआरपी में ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ा है, बल्कि टीआरपी में बढ़ोतरी ही देखी गई है। बहरहाल, इसका श्रेय करिश्मा तन्ना, गौतम और संभावना सेठ जैसे कंटेस्टेंस को दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications