30 नवंबर को पद्मावती रिलीज के पीछे का ये है असली कारण..जानिए आप भी
पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है और दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे होते हैं। इसी बीच फिल्म का एक पोस्टर आता है और उसमें रिलीज डेट 30 नवंबर का लिखा हुआ है।अब जाहिर सी बात है कि दर्शकों को कन्फ्यूजन हो गया कि आखिर हो क्या रहा है।
तो अगर आप भी फिल्म की रिलीड डेट को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं।तो हम आपको बता दें कि फिल्म असल में UAE में 30 नवंबर को रिलीज हो रही है। वहां के दर्शक भारत से एक दिन पहले फिल्म को देख पाएंगे और ये पोस्टर भी असल में UAE के लिए निकाला गया है।

आपको बता दें कि पद्मावती इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।फिल्म की जब से संजय लीला भंसाली ने घोषणा की तभी से फिल्म लगातार सुर्खियों में है और कंट्रोवर्सी का शिकार हो रही है। फिल्म को करणी सेना से लेकर बीजेपी तक बैन करने की मांग कर रही है।
हालांकि सिने प्रेमियों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।फिल्म का ट्रेलर, स्टार्स का लुक और गाना सभी दर्शकों को काफी पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications