वरूण धवन और अर्जुन कपूर ने प्रभास को कुछ यूं पुकारा..मुस्कुरा उठेंगे आप
वरूण धवन अर्जुन कपूर प्रभास को एक पार्टी कुछ इस तरह बुला रहे थे।
बाहुबली रिलीज होने से पहले ही प्रभास छुट्टियां बिताने अमेरिका चले गए थे और कुछ दिनों पहले ही लौटकर वापस आए हैं। वो मुंबई में इन दिनों सिर्फ लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी कर रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी सफलता के बाद जश्न मनाना तो बनता है।
हाल में वरूण धवन ने अपनी और प्रभास की एक तस्वीर भी डाली थी जिसमें वो और प्रभास बाहुबली-कटप्पा का पोज देते नजर आ रहे थे। इसी तरह एक पार्टी में प्रभास को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल वरूण धवन और अर्जुन कपूर प्रभास को 'सर' कहकर पुकार रहे थे।

प्रभास को ये बात थोड़ी अजीब लगी और उन्होंने दोनों को सर नहीं प्रभास बुलाने के लिए बोला। इस पर वरूण और अर्जुन ने प्रभास को कहा कि "आप बाहुबली हैं..हम आपका नाम कैसे ले सकते हैं।" बस प्रभास वैसे ही अच्छे खासे शर्मीले हैं और उनके पास मुस्कुराने के अलावा कोई चारा भी नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











