मुझे बिकिनी से नहीं न्यूडिटी से दिक्कत है : सायशा
शिवाय एक्ट्रेस सायशा सहगल का कहना है कि उन्हें स्क्रीन पर बिकिनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही सायशा न्यूडिटी पर भी बोलीं..न्यूडिटी पर क्या बोलीं सायशा..आइए जानते हैं।
फिल्म शिवाय से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सायशा सहगल को लोगों ने फिल्म में काफी पसंद किया है। सायशा की फिल्म में पर्फॉर्मेंस काफी अच्छी रही है और अब उनके फैन्स बेसब्री से उनकी और भी फिल्मों का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सायशा ने स्क्रीन पर बिकिनी पहनने और किसिंग सीन देने को लेकर अपनी राय दी है।

सायशा का कहना है कि उन्हें स्क्रीन पर बिकिनी पहनने या किसिंग सीन देने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उन्हें न्यूडिटी से दिक्कत है। सायशा के कहा कि ग्लैमरस होने के नाते उन्हें स्विमसूट पहनने में या किसी फिल्म के लिए किसिंग सीन देने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
''कोई और एक्टर नहीं मिला.. इसीलिए मैंने शाहरूख खान को साइन किया..''
लेकिन वो कभी भी न्यूडिटी को प्राथमिकता नहीं देंगी। आगे कहा कि वो ऐसा कभी भी नहीं करेंगी। आपको बता दें कि सायशा ने 'शिवाय' से पहले एक तेलुगू फिल्म भी की है। सायशा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं, लेकिन उनके घर का माहौल गैर फिल्मी रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











