इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो'- नीना गुप्ता ने बटोरी तारीफ
आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। लोग फिल्म की कहानी को काफी पसंद भी कर रहे हैं। खासकर नीना गुप्ता और गजराज राव के किरदार को काफी तारीफ मिल रही है। लेकिन हाल ही में फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म में मां- पिता के रोल के लिए उनकी पहली पसंद तबू और इरफान खान थे।
'बधाई हो' ने किया एक हफ्ता पूरा - ताबड़तोड़ कलेक्शन के साथ धमाकेदार प्रॉफिट
निर्देशक ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले मां की भूमिका के लिए तबू को लेना चाहा था। तबू को उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी थी.. लेकिन तबू ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। दरअसल तबू का मानना था कि वह इस रोल के लिहाज से कम उम्र की हैं.. और 25 वर्ष के लड़के की मां के रोल में लोग उन्हें नहीं स्वीकारेंगे। अमित शर्मा ने यह भी बताया कि इस रोल के लिए नीना गुप्ता का नाम भी तबू ने ही सुझाया था।

इतना ही नहीं.. बल्कि गजराज राव भी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग के दौरान आयुष्मान ने मजाक मजाक में सलाह दी थी कि बाप- बेटे दोनों का किरदार वही निभा सकते हैं। लेकिन इसके बाद खुद आयुष्मान ने ही गजराज जी का नाम सुझाया। और इस तरह नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे शानदार कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने।
आयुष शर्मा की B'Day पार्टी- अपनी खास दोस्त के साथ पहुंचे सलमान खान
बता दें, बधाई हो ने 8 दिनों में 66.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.. साथ ही 200 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा भी कमा लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
फिल्म एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सुरेखा सीकरी और शीबा चड्डा भी मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications