संजय लीला भंसाली 2022 जनवरी में क्यों रिलीज कर रहे हैं 'गंगूबाई काठियावाड़ी', ये है बड़ी वजह!
महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने की खबर मिलते ही धड़ाधड़ सभी निर्माता- निर्देशक अपनी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा करने लगे। एक के बाद एक 15 से 20 फिल्मों ने 2022 की रिलीज डेट को लॉक कर लिया। ऐसे में फैंस को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार था। बहरहाल, एक लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 6 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म पूरी तरह से तैयार है, ऐसे में निर्देशक ने 2021 की रिलीज को क्यों नहीं चुना, इसके पीछे भी वजह है।
Recommended Video

दरअसल, जैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की घोषणा की थी, प्रोड्यूसर जयंतीलाल गाडा ने संभावित रिलीज डेट के बारे में भंसाली से संपर्क किया, लेकिन भंसाली ने उपयुक्त तारीख का इंतजार करने को कहा।
सूत्रों के अनुसार, "संजय लीला भंसाली को लगा कि 2021 में गंगूबाई काठियावाड़ी को शेड्यूल करना जल्दबाजी होगी। वो अपने इस बड़े प्रोजेक्ट को तभी लाना चाहते हैं, जब थियेटर्स फुल ऑक्यूपेंसी के साथ शुरु हों, फिलहाल थियेटर्स 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही खुलेंगे। निर्देशक का सोचना है कि जब तक सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति नहीं दी जाती है, तब तक दर्शकों में भी थियेटर तक आने का आत्मविश्वास नहीं आएगा।"


Click it and Unblock the Notifications