तो इस वजह से अजय देवगन नहीं बनेंगे विलेन- बिग बजट फिल्म 'इंडियन 2' किया रिजेक्ट!
कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि निर्देशक शंकर की फिल्म इंडियन 2 में अजय देवगन निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन फिर अजय देवगन ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया तो अफवाह उठी कि अजय विलेन नहीं बनना चाहते। बहरहाल, इंटरव्यू में अजय देवगन ने खुलासा किया कि सिर्फ डेट्स की परेशानी की वजह से उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया है।
अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया कि शंकर ने उन्हें कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 में काम करने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा शंकर फिल्म कुछ ही दिनों में शुरु करना चाहते थे। लिहाजा, इसकी डेट्स तानाजी के साथ क्लैश कर रही थी।

निगेटिव किरदार निभाने की बात पर उन्होंने कहा- मैंने कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाया है, मुझे इससे कभी परहेज नहीं रहा है। लिहाजा, सिर्फ तारीखों की वजह से ही मैंने इंडियन को हामी नहीं भरी। बता दें, अजय देवगन फिलहाल आने वाले 2 सालों तक पूरी तरह व्यस्त हैं।
बहरहाल, यह पहली बार नहीं, जब अजय देवगन ने किसी फिल्म को रिजेक्ट किया हो। यहां जानें अजय देवगन ने अब तक कितनी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications