..................... This is the reason Sonam K Ahuja and Rajkummar Rao will re-shoot Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - Hindi Filmibeat

दोबारा होगी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग, ये खास वजह आई सामने

By Salman

राजकुमार राव और सोनम कपूर आहुजा इस समय फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को लेकर चर्चा में है और राजकुमार राव कई और फिल्में भी कर रहे है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आने वाले है और ये पहली बार होगा कि अनिल और सोनम एक साथ काम करेंगें। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें आ रही थी कि इसकी शूटिंग दोबारा की जाएगी। बता दें कि ये बात सही है और इसकी शूटिंग दोबारा की जाएगी औऱ इसका कारण है फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा।

बता दें कि उन्होने फिल्म के कुछ सीन्स देखे और उनको उसमें संतुष्टि नही मिली..यही कारण है कि उन्होने राजकुमार राव और सोनम कपूर से फिल्म की दोबारा शूटिंग करने को कहा है।

rajkumar rao, sonam kapoor, ek ladki ko dekha to aisa laga, राजकुमार राव, सोनम कपूर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

हालांकि इतना बिजी होने के बाद भी राजकुमार राव और सोनम ने इस बात के लिए हामी भर दी है। राजकुमार राव इस फिल्म के लिए करीब 15 दिन का समय निकालेंगें और इस बीच वो स्त्री और मेंटल है क्या जैसी फिल्मों की शूटिंग भी करेंगे।

सोनम कपूर की बात करें तो वो आज से जोया फैक्टर की शूटिंग शुरु कर सकती है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब निर्माता दिनेश विजन से फिल्म को लेकर सवाल किये गए तो उन्होंने खुलासा किया कि 'स्त्री' एक फ्रैंचाइजी है।

यानि की स्त्री के रिलीज होने से पहले ही 'स्त्री 2' का बनना फाइनल है। अब देखना ये है कि इसका पहला भाग कैसा होता है...राजकुमार राव को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X