इस पेंटिंग को देख बिगड़ा था सुशांत का मानसिक संतुलन, पेंटर भी था डिप्रेशन में, आप सोच समझकर देखें
नोट - आप ये तस्वीर कृपया सोच समझकर देखें, ये आपके दिमाग के साथ खेलती है।
सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति के बारे में खुलासा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक बयान में बताया कि वो यूरोप के एक हेरिटेज होटल में रूके थे जहां सालों पुरानी एक पेंटिंग थी जिसे बनाया था फ्रांसिस गोया ने। इस पेंटिंग को देखने के बाद ही सुशांत की हालत बिगड़ी और वो चीज़ें hallucinate (भ्रम) करने लगे।
इस पेंटिंग का नाम है saturn devouring his own sun. तस्वीर में Saturn अपने ही पुत्रों को पैदा होते ही खाते दिख रहा है क्योंकि उसे डर था कि उसके पुत्र उससे ज़्यादा शक्तिशाली हो जाएंगे।

रोमन कथाओं की मानें तो उसकी बीवी ने छठें पुत्र को छिपा दिया। बाद में इसी पुत्र jupiter ने saturn से उसकी सत्ता छीनी। Saturn को रोमन सभ्यता में समय का भगवान माना जाता है। गोया ने 14 पेंटिंग का एक समूह बनाया था जिसे black paintings कहा गया था।
इन पेंटिंग्स को उसने अपने कमरे की दीवारों पर बनाया था और वो खुद डिप्रेशन से जूझ रहे था। इन तस्वीरों को जनता से दूर रखा जाता था क्योंकि ये एक आदमी के डिप्रेशन के संघर्ष को बहुत ही गहनता से दिखाते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











