टाईगर सलमान और उनकी टाईगरनी का ये आखिरी #TigerScene देखा?
सलमान खान जब रोमांटिक लगते हैं तो गज़ब के रोमांटिक लगते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन सलमान खान जब कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक होते हैं तो उफ्फ बला के रोमांटिक हो जाते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ही शायद कुछ ऐसी है।
अब कैटरीना कैफ ने टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग खत्म करने के बाद, सेट से आखिरी शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं और वाकई सलमान कैटरीना का रोमांस देखने लायक है।

तस्वीर से साफ है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि टाईगर ज़िंदा है एकदम हार्ड कोर एक्शन फिल्म है।
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और कैटरीना, कब, कहां और कैसे अपना रोमांस ज़िंदा रख पाते हैं। वैसे भी सलमान के लिए रोमांटिक दिखना एकदम ही अलग ज़ोन होता है।
हालांकि जब भी उन्होंने रोमांस पर अपना हाथ आज़माया है, हर कोई फेल हो गया है। देखिए सलमान के बेस्ट रोमांटिक गाने -


Click it and Unblock the Notifications
