#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!
सलमान खान की डेब्यू फिल्म अगर पूछी जाए तो ज़्यादातर लोग मैंने प्यार किया ही कहेंगे। जबकि सलमान खान 1986 में बीवी हो तो ऐसी नाम की फिल्म में काम कर चुके थे जहां वो रेखा के देवर बने थे।
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान स्क्रीन पर दिखाई दिए हों। इससे पहले वो एक एड फिल्म में दिखाई दिए। आज से 35 साल पहले। ये सलमान खान का पहला एड था और इस एड में वो मेन हीरो भी नहीं थे।
ये एड था कोका कोला के लिए जहां कुछ दोस्त एक जहाज़ पर मस्ती कर रहे होते हैं। उन्हीं दोस्तों में से एक थे सलमान खान।एड में टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी काम किया था।
अब जब सलमान खान की फिल्म सुलतान रिलीज़ होने जा रही है तो उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ पुरानी बातों के लिए तैयार हो जाइए। रोज़ ही कुछ ना कुछ वायरल ज़रूर होगा।
फिल्हाल आप देखिए ये एड फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications