Video: माइकल जैक्सन के जन्मदिन पर उनके अंदाज में डांस करके टाइगर श्रॉफ ने किया विश
अभिनेता टाइगर श्रॉ़फ जितने अच्छे फाइटर है उतने अच्छे डांसर भी है और हाल ही में उन्होने अपने डांस का जलवा फिर से दिखाया। बता दें कि आज माइकल जैक्सन का जन्मदिन है और उनकी जयंती के मौके पर टाइगर उनके उन्ही के अंदाज में डांस करते हुए विश किया है। टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो में काफी बेहतरीन डांस किया है जो कि आपको माइकल जैक्शन की याद एक बार फिर से दिला देगा।
बता दें कि टाइगर इस मौके पर माइकल के कुछ पसंदीदा स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे है जो कि हूबहू उनसे मिलते जुलते है। इसके अलावा उन्होने माइकल का मून वॉक भी किया।

टाइगर के क्लॉथिंग की बात करें तो उन्होने सफेद कलर का पैंट, ब्लू शर्ट और माइकल जैक्सन के अंदाज में कैप लगाया हुआ था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए टाइगर लिखते है कि..
ये उनके लिए जो मेरे आइडल है और आज जो मैं हूं उनके लिए हूं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ को अक्सर देखा जाता है कि वो माइकल की नकल करते रहते है।
बता दें कि माइकल जैक्शन का जन्म 29 अगस्त को आज ही के दिन 1958 में हुआ था। फिलहाल आप देखिए टाइगर का ये डांस जो आपको माइकल जैक्शन की याद दिला देगा।
इस समय टाइगर श्रॉफ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई थी लेकिन किसी कारणवश इसमें रोक लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications
