शुरू से ही रॉक ऑन 2 में काम करना चाहती थी : श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने बताया कि वो शुरू से ही रॉक ऑन 2 में काम करना चाहती थीं। जानिए रॉक ऑन 2 ऑफर होने पर श्रद्धा का कैसा रिएक्शन था।
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रॉक ऑन 2 ऑफर होने के बाद के अपने रिएक्शन को शेयर किया है। श्रद्धा ने बताया कि वो किस तरह से रॉक ऑन के सीक्वल में काम करने के लिए एक्साइटेड थीं। श्रद्धा ने कहा कि जब मैंने 2008 में रॉक ऑन देखी थी, तभी अपने पिता को कह दिया था कि इसके सीक्वल में मैं रहूंगी।

श्रद्धा ने रॉक ऑन फिल्म देखने के बाद के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। श्रद्धा ने कहा कि जब मैंने रॉक ऑन देखी थी तो मेरे माता-पिता, भाई और मैं फिल्म को देखकर काफी इंप्रेस हो गए थे। वो सब फिल्म खत्म होने के बाद उठकर जाने लगे थे, लेकिन मैं तो फिल्म खत्म होने के बाद भी स्क्रीन को ही देख रही थी।
ऋषि कपूर के बाद मल्लिका शेरावत और कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन
श्रद्धा ने कहा कि उस समय मैंने अपने पिता से कहा था 'बाप्स..अगर इस फिल्म का सीक्वल बनेगा ना..तो मैं उसमें रहूंगी।' और उन्होंने उसका सिर्फ यही जवाब दिया था 'हां ओके।' और बस वही हुआ।
श्रद्धा ने कहा कि जब आप किसी चीज़ को पागलों की तरह पाने की ख्वाहिश रखो तो वो चीज़ आपको मिलकर ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications