बॉलीवुड का GRAND फंक्शन..कुछ ऐसे सेलिब्रेट करेंगे 'खान'!

शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को कल 25 साल हो जाएंगे। ये दोनों किस तरह अपनी शादी की सालगिरह मनाएंगे, आइए जानते हैं।

By Shivani Verma

बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे कपल हैं जिनकी जोड़ी को आज भी मिसाल दी जाती है। उन्हीं में से एक हैं शाहरुख खान और गौरी खान। इनकी शादी को कल 25 साल पूरे हो रहे हैं और इनकी जिंदगी के साल जितने ज्यादा हो रहे हैं उतनी ही गहराता जा रहा है इनके बीच का प्यार।

SRK-Gauri

भले ही इनकी शादी को 25 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन इनके प्यार को देखकर अाज भी ये काफी रोमांटिक कपल लगते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह से शाहरुख अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकाल कर अपनी शादी की सालगिरह को मनाएंगे।

#Dear Zindagi: डबल क्यूट है शाहरूख- आलिया की फिल्म का दूसरा TEASER

शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म द रिंग की शूटिंग से लौटेंगे और इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के साथ इस खूबसूरत मौके को सेलिब्रेट करेंगे।

खबरों की मानें तो यह कपल हर साल दीवाली को भी एक पार्टी सेलिब्रेट करता है, तो इस हिसाब से अब किंग खान की फैमिली को दो-दो पार्टियां करने का बहाना मिल गया है।

बता दें कि गौरी शाहरुख ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी। 24वीं सालगिरह पर शाहरुख ने शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाए रखने का श्रेय पत्नी के धैर्य और प्यार को दिया था।

POSTER: शाहरूख- आलिया साथ में इतने क्यूट दिखेंगे..सोचा ना था.. ऊफ्फ्फ!

शाहरुख ने पिछले साल गौरी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह सब गौरी की वजह से है उन्होंने इतने साल धैर्य, दृढ़ता, क्षमा, प्रेम रखा और तीन खूबसूरत बच्चे दिए।'

शाहरुख और गौरी की मुलाकात दिल्ली में 1984 में हुई थी और कुछ साल के प्यार के बाद दोनों ने 1991 में शादी की थी। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X