रैना- धोनी की मुरीद हुई पूनम पांडे.. सेंचुरी पर कुछ यूं जताई खुशी..
[बॉलीवुड न्यूज] पिछले क्रिकेट विश्व कप की तरह इस साल पूनम पांडे ने न्यूड होने का वादा तो नहीं किया है, लेकिन वर्ल्ड कप मैच के दौरान पूनम का उत्साह देखते बनता है। आपको याद दिला दें, पिछली बार पूनम पांडे ने बयान दिया था कि यदि इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाता है वह न्यूड हो जाएंगी। हालांकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया था।

वर्ल्ड कप 2015 शुरू होने के साथ ही पूनम पांडे का नाम एक बार फिर सूर्खियों में छाने लगा है। टीम इंडिया को लगातार मिलती जीत पर पूनम ने ट्विटर पर अपनी खुशी जताई है। मैच के दौरान भी पूनम ने सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की।
इंडिया और जिम्बावे के बीच हुए मैच के दौरान जब सुरेश रैना जबरदस्त पारी खेल रहे थे, पूनम अपनी तरह से ट्विटर पर उत्साह जता रही थीं। सिर्फ रैना ही नहीं, बल्कि पूनम ने कैप्टन कूल धोनी और पूरी टीम को भी जमकर सराहा।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी चटपटी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











