एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच घिरे कार्तिक आर्यन ने खुद को ऐसे निकाला, Video वायरल!

कार्तिक आर्यन इस वक्त इंडिया के सबसे बड़े ग्रोविंग स्टार हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अगले सुपरस्टार साबित हो सकते हैं। जिस तरह का प्यार और फैन फॉलोविंग उनकी इस वक्त है और उनकी हर फिल्म लेकर जिस तरह का क्रेज दिखता है वो काफी बड़ा इशारा करता है। इस वक्त कार्तिक आर्यन फिर से इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है और भीड़ ने उनको घेर रखा है।
जी हां, कार्तिक आर्यन के फैंस उनसे काफी प्यार करते हैं और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक को उनके मेल और फीमेल दोनों फैंस ने घेर रखा है लेकिन वो लगातार स्माइल ही करते नजर आ रहे हैं।
एक मिनट के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि वो इरिटेट हो रहे हैं या फिर उनको देर हो रही है। कार्तिक आर्यन अक्सर इस तरस फैंस के साथ नजर आते रहते हैं और उनको लेकर खबरें सामने आती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं और लोगों का कहना है कि उनका करियर शानदार साबित होगा। फिल्म शहजादा को लेकर वो इस वक्त बिजी हैं और इस फिल्म से उनका शानदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।
कह सकते हैं कि शहजादा उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक्शन भी करते नजर आएंगे और उनको इस तरह के अवतार में पहले नहीं देखा गया है।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं और उनके साथ जोड़ी काफी कमाल की लग रही है। इसके शहजादा के अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं और इसका ऐलान जल्दी ही हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











