FIFA World Cup 2018: फ्रांस ने जीता विश्वकप, बॉलीवुड ने दी बधाई, बिग बी ने उड़ाया मजाक
इतिहास में 20 साल बाद फिर से अपना नाम दर्ज करवा चुके फ्रांस ने बीते दिन इतिहास रच दिया। फीफा विश्वकप के फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 के बड़े अंतर से हराकर कप अपने नाम कर लिया। फ्रांस ने कप जीता तो पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया की फुटबॉल टीम ने अपने जज्बे और बेहतरीन खेल से लोगों के दिलो में जगह बना ली। बता दें कि इस मुकाबले के बाद बाद जहां लोग इस टीम को बधाई दे रहे है को भला हमारा बॉलीवुड इससे कैसे पीछे रहता..बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने फ्रांस को जीत की बधाई दी को क्रोएशिया का भी उत्साह बढ़ाया।
बता दें कि इस दौरान कई सेलेब्रेटीज ऐसे भी थे जो लगातार सोशल मीडिया से जुड़े थे और ट्वीट कर रहे थे। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने फ्रांस की टीम को बधाई देते हुए कहा कि फ्रांस को बधाई और हार्ड लक क्रोएशिया।

इसके अलावा बात करें अर्जुन कपूर की तो अर्जुन मैच के दौरान लगातार ट्वीट कर रहे थे। उन्होने लिखा है कि फ्रांस को बधाई और क्रोएशिया ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और अंत तक वो लड़ रहे थे।
फ्रांस के लिए कहा कि उन्होने काफी अच्छा टूर्नामेंट खेला और कई दिग्गज टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अमिताभ बच्चन की बात करें तो फ्रांस को बधाई देने के साथ साथ उन्होने क्रोएशिया के बारे में लिखा है कि..
इस टीम ने हमारे दिल जीतें है और हमारे दिल जीतने के लिए उनको बधाई। इसके अलावा बिग बी ने मजाक करते हुए लिखा था कि इस 2018 विश्वकप में अफ्रीका को जीत की बधाई..
दरअसल ये चुटकी इसलिए थी क्योंकि टीम कई अफ्रीकन प्लेयर खेल रहे थे जिन्होने फ्रांस को जिताने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। इसके अलावा रणवीर सिंह भी लगातार ट्वीट करते जा रहे थे और एक प्लेयर के गोल करने के बाद उन्होने लिखा की लडका हीरा है हीरा।
बता दें कि इसके अलावा हुमा कुरैशी ने भी फ्रांस को जीत की बधाई दी है। हालांकि कई सितारों ने ट्वीट्स किए है जिनमें सोनू सूद, शूजित सरकार, डायना पेंटी, सोफी चौधरी और मीका सिंह भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications