कुछ यूं शुरू हुई थी अथिया-के. एल. राहुल की लव स्टोरी, पापा सुनील शेट्टी ने की थी मदद

क्रिकेटर के. एल. राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला के फार्म हाउस में सात फेरे लिये। पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। पिछले काफी समय से दोनों की शादी और लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि के. एल. राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई थी? इनकी लव-स्टोरी में पापा सुनील शेट्टी ने कैसे और किस तरह से मदद की थी?
चलिए हम आपको बताते हैं के. एल. राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी :

यूं शुरू हुई थी लव स्टोरी :
अथिया और के.एल. राहुल पहली बार कैसे मिले थे, इस बारे में कुछ स्पष्ट तो नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पहली बार 2019 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। दोनों में बातें हुई और फिर दोस्ती हो गयी। इस दोस्ती के बाद बातों का सिलसिला चल निकला और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गये। दोनों के बीच रिलेशनशिप होने की अफवाह तब उड़ी जब अथिया और के. एल. राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को बर्थडे विश किया। 2021 में जब के. एल. राहुल इंग्लैंड में टेस्ट सीरिज खेलने पहुंचे थे, तब उनके साथ अथिया भी नजर आयी थी। इसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लग गयी थी।

पापा सुनील शेट्टी ने की थी मदद :
अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की तस्वीरें 2021 के दौरान काफी तेजी से वायरल हुई थी। उस समय जब सुनील शेट्टी से इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कुछ भी कमेंट करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, उस समय अथिया और के. एल. राहुल दोनों अपने रिश्तों को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे। इसमें पापा सुनील शेट्टी ने उनकी काफी मदद की थी।

के.एल. ने किया था खुलासा :
इस रिश्ते के बारे में के. एल. राहुल ने सबसे पहले खुलासा किया था। साल 2021 में उन्होंने अथिया के बर्थडे पर उनको विश करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट लिखा था, जो काफी तेजी से वारल हुआ था। इसके अलावा के. एल. राहुल अथिया के भाई अहान की फिल्म 'तड़प' की स्क्रिनिंग में भी पहुंचे थे, जहां दोनों ने कपल पोज भी दिया था। यह पहली बार था जब दोनों ने मीडिया के सामने खुलकर पोज किया था।


Click it and Unblock the Notifications











