ट्विटर पर विराट-अनुष्का का खुल्लम खुल्ला रोमांस

[बॉलीवुड न्यूज] विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार पर हामी क्या भर दी। अब दोनों समय समय पर खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार और इकरार करते दिख रहे हैं। जी हां, एनएच 10 देखने के बाद विराट का किया ट्विट तो आप सबने पढ़ ही लिया होगा। लिहाजा, अब इंतजार था कि अनुष्का इस पर प्रतिक्रिया देती हैं।

anushka sharma

आपको बता दें, मंगलवार को अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म एनएच10 देखने के बाद विराट ने ट्विट किया था कि, "एनएच10 देखी और मैं हैरान रह गया। बेहतरीन फिल्म और खासतौर पर फिल्म में मेरे प्यार अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस शानदार है। मुझे बहुत गर्व है अनुष्का पर।"

अब जबकि विराट ने पहली बार पब्लिकली अनुष्का को अपना प्यार मान ही लिया, तो फिर क्या था, अनुष्का ने भी इस ट्विट का रिप्लाई किया। हालांकि उनकी रिप्लाई विराट के मुकाबले थोड़ी हल्की थी लेकिन अनुष्का ने सही शब्दों और स्लाइली का इस्तेमाल किया। अनुष्का ने लिखा, 'थैंक यू. मैं बहुत खुश हूं।' उम्मीद है अनुष्का- विराट के फैंस को उनकी यह रोमांटिक बातचीत काफी दिलचस्प लगी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X