PROUD...हॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने शाहरुख खान को बताया अपना मेंटर...जानिए कौन है
शाहरुख खान की बात करें तो उनका जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी बरकरार रहता है। शाहरुख खान को किंग खान इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर पसंद किए जाते है।
आपने भारतीयों के मुंह से हमेशा हॉलीवुड के एक्ट्रेसेस की तारीफ सुनी होगी पर कोई ऐसा भी ह़लीवुड का स्टार है जिसने हाल ही में बयान दिया है कि शाहरुख खान उनके मेंटर है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है।

आपको बता दें कि हॉलीवुड के स्टार ह्यूग जैकमैन ने अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट शो मान इन सिडनी' को लेकर ये बयान दिया की शाहरुख खान उनके डांस के प्रेरक है। वो शाहरुख खान के डांस स्टेप से बेहद प्रभावित है।
ह्यूग ने आगे बोलते हुए कहा कि वो शाहरुख खान के सिग्नेचर स्टेप को हमेशा करते है इसको करना उनको बेहद अच्छा लगता है। ह्यूग ने कहा कि 49 साल बाद भी उनका चार्म बिल्कुल भी कम नही हुआ है। साथ ही उन्होने जल्द ही शाहरुख खान से मिलने की इच्छा भी जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications