..................... This Hollywood actress to make her Bollywood debut with Shahrukh Khan in 'Pathan'|‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस| - Hindi Filmibeat

‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

Rachel Ann Mullins

बस 1 दिन इंतजार और फिर सिनेमाहॉल में धमाका मचाने वाली है शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान'। करीब 4 सालों बाद फिर से लीड रोल में शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। लेकिन यह रोल भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि एक्शन रोल है जिसका इंतजार पिछले 32 सालों से शाहरुख खान कर रहे थे। शाहरुख खान के फैंस भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एक्शन करते दिखेंगे। लेकिन इनके अलावा एक और मशहूर एक्ट्रेस है जो इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचल ऐन मुलिंस भी नजर आने वाली हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू :

हॉलीवुड एक्ट्रेस करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू :

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचल ऐन मुलिंस की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। रेचल पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली है। रचेल को 'हैप्पी एंडिंग्स' और 'द लीग' जैसे इंटरनेशनल शो के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह कई हॉलीवुड फिल्मों 'रैम्पर्ट', 'नेबर्स' और 'द एन्‍टोरेज मूवी' में भी नजर आ चुकी हैं। रेचल ऐन मुलिंस ने हाल ही में हॉलीवुड टीवी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब वह शाहरुख खान स्टारर एक्शन फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं।

ऑडिशन में हुई थी सिलेक्ट :

ऑडिशन में हुई थी सिलेक्ट :

रचेल ऐन मुलिंस ने फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ काम करने का खुलासा खुद किया है। शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित रचेल ने कहा, "जिस समय मैंने पठान के लिए ऑडिशन दिया तब मैं इंडिया में दिल्ली में थी। मैंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गयी। मैंने क्रिसमस भी इंडिया में ही सेलिब्रेट किया है।" फिल्म में उनका रोल एक बिंदास और दबंग लड़की का है। रचेल सोनी लिव ऐप के वेबसीरिज Chutzpah में भी काम कर चुकी हैं।

12 साल की उम्र में बन गयी थी मॉडल :

12 साल की उम्र में बन गयी थी मॉडल :

रेचल ऐन मुलिंस बचपन से ही फैशन को लेकर जुनूनी रही हैं। इस जुनून की वजह से ही महज 12 साल की उम्र में ही रचेल ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। एक इंटरनेशनल मॉडल के तौर पर रचेल ने टोक्यो, पेरिस, मिलान, लंदन और रोम में काम किया हुआ है। 19 साल की उम्र में रचेल ने पहला फैशन शो किया था। फिल्मों में अपने बोल्ड अवतार के लिए मशहूर रचेल पिछले 13 सालों से एक्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन में सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X