'थिएटर में पठान मत लगाना वरना..' इस हिंदू युवा वाहिनी के मेंबर ने थिएटर मालिकों को दी धमकी!

 pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस कितने उत्साहित हैं ये तो किसी से छिपा नहीं है और ऐसे में फिल्म को लेकर विवाद.. इन दोनों को लेकर काफी चर्चा है। हालांकि कुछ समय पहते पीएम मोदी ने खुद कहा का उनके नेताओं को किसी भी फिल्म को लेकर बयान देने से बचने की जरूरत है। कुछ लोग उनकी बातें मान गए हैं लेकिन इस वक्त बीजेपी तो नहीं लेकिन हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यकर्ता का धमकी भरा ट्वीट जरूर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस ट्वीट में थिएटर्स मालिकों को धमकाया गया है और फिल्म पठान को खुद के थिएटर्स में ना रिलीज करने की बात रही है। धमकी देने वाला शख्स का नाम योगी देवनाथ है।

ट्वीट करते हुए उसने लिखा है, ''गुजरात में कर्णावती और सूरत के मल्टीप्लेक्स वालों सुन लो अभी भी आपके पास 2 दिन बचे हैं मान जाइए और पठान मत लगाइए। फिर मत कहना...''

साध्वी प्राची ने रिट्वीट किया है

साध्वी प्राची ने रिट्वीट किया है

इसके बाद से इस ट्वीट को लेकर चर्चा है और इसको साध्वी प्राची ने रिट्वीट किया है जो कि लगातार पठान और शाहरुख खान के विरोध वाले ट्वीट्स करती रहती हैँ।

फैंस इस पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

फैंस इस पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन फिल्ममेकर्स की तरफ से नहीं आया है लेकिन शाहरुख खान के फैंस इस पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''बाबा क्या चाहते हो। आप बुरे हो तो पूरी दुनिया भी बेकार नजर आने लग गई आपको।''

उचित कार्रवाई की जाए

उचित कार्रवाई की जाए

इसके अलावा एक का कहना है कि, ''GujaratPolice को ऐसे लोगों के खिलाफ़ तुरंत एक्शन लेकर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जाए!''

किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है

किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है

जबकि एक फैन ने लिखा, ''बाबाजी जेल जाने का पूरा मन बना चुके हैं।'' हालांकि इस पोस्ट पर थिएटर मालिकों की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

 25 जनवरी

25 जनवरी

बात करें पठान की तो ये फिल्म 25 जनवरी को पूरी दुनिया में रिलीज होने के लिए तैयार हैं और फैंस लंबे समय के बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X