OMg! इस लड़के को पता था 'बाहुबली 2' की पूरी कहानी.. रिलीज के पहले ही!
इस शख्श ने दो साल पहले ही बता दिया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानिए आप भी।
बाहुबली 2 को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई लोग फिल्म को देखने दोबारा भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म का क्रेज ही ऐसा है कि लोग खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। और इसके सबसे बड़ा कारण था एक सवाल।
जी हां कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ये एक ऐसा सवाल बन गया जिसके जवाब का इंतजार दर्शकों ने दो साल तक किया। जिसने भी बाहुबली देखी उसने एक बार जरूर अनुमान लगाया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने दो साल पहले जो अनुमान लगाया था वो बिल्कुल सही साबित हुआ। (सूचना - आगे Spoiler है)

इसने Quora के सवाल के जवाब में अपना पूरा अनुमान लिखा जो बिल्कुल फिल्म के रिलीज होने के बाद सटीक साबित हुई है। फिल्म वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है और सिर्फ हिंदी में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार चुकी है।
हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। चाहे आम इंसान हो या खास । कोई भी डब फिल्म हिंदी में इतनी कमाई आज तक नहीं कर पाई है। फिल्म अपने आप में भारत की सबसे एतिहासिक फिल्मों में बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications