..................... This girl recreate Paro scene of Sanjay Leela Bhansali Devdas film video went viral - Hindi Filmibeat

इस छोटी सी बच्ची ने देवदास की पारो बन जीता सभी का दिल, एक्टिंग देख नहीं हट पाएगी नज़र

Cute Girl Reacreat Paro Scene Of Film Devdas, Paro, Devdas

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म के तौर पर उभर कर आई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग ने हर किसी के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का मंत्र मुग्ध कर देने वाला डांस हर किसी के जहन में उतर गया था। इस फिल्म को एक बेहतरीन तरीके से बनाया गया और दर्शकों के बीच में उतारा गया।

बच्ची ने देवदास का सीन किया रीक्रिएट

इतना ही नहीं इस सोशल मीडिया के जमाने में कई सारे लोग फिल्मों के डायलॉग की कॉपी करते हुए उस सीन को रीक्रिएट करने की भी कोशिश करते हैं। ऐसा ही देवदास के कई दृश्यों के साथ में भी किया गया है। यहां तक कि ऐसे कई सारे वीडियो भी खूब वायरल हुए हैं। लेकिन आज हम आपको एक छोटी सी बच्ची द्वारा देवदास के एक सीन का रीक्रिएट दिखाने वाले हैं, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो रहा है।

छोटी सी बच्ची ने पारो बन जीता सभी का दिल

कियारा खन्ना नाम की लड़की पॉपुलर फिल्मों के मुश्किल से मुश्किल मोनोलॉग की नकल करने के लिए और उनको सुनाने के लिए इंस्टाग्राम पर खूब फेमस हो चुकी है। लेकिन कुछ वक्त पहले इस बच्चे के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें वह पारो यानी कि ऐश्वर्या खुद को देव यानी कि शाहरुख खान को ठकुराइन के रूप में अपनी स्थिति के बारे में बताती हुई नजर आई।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा खूबसूरत कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि "संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में पारो के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इस बेहतरीन दुखद और रोमांटिक कहानी में सुंदरता और दर्द के साथ-साथ लालित्य भी दिखाई दिया था। एक्ट्रेस के अभिनय ने उनकी पीड़ा से लेकर इच्छा और उनके दृढ़ संकल्प तक को बहुत ही खूबसूरती से लोगों तक पहुंचाया।"

वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बच्ची के पोस्ट पर अभी तक तकरीबन 68 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और यूजर्स तो इस बच्ची को जमकर कमेंट बॉक्स में प्यार दे रहे हैं। हर कोई इस छोटी सी बच्ची की एक्टिंग को देखकर काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। कई सारे लोगों ने बच्ची को आगे के भविष्य के लिए शुभकामनायें और प्यार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X