पुण्यतिथि पर चीन के 6000 थिएटर में फिर से रिलीज होगी श्रीदेवी की ये फिल्म

Sri Devi

भारतीय फैंस के बीच श्रीदेवी की अपनी अलग खास जगह है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में श्रीदेवी शामिल हैं। साल 2018 को जब श्रीदेवी की मृत्यु की खबर आयी थी तब उनके फैंस को सबसे ज्यादा झटका लगा था। इस साल 24 फरवरी को उनकी 5वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए चीन में उनकी एक फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया गया है। चीन में बेहद खास तरीके से उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को रिलीज किया जा रहा है। साल 2012 में यह श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी।

श्रीदेवी ने अपने करियर में एक लंबा ब्रेक लेने के बाद गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से सुनहरे पर्दे पर फिर से वापसी की थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी थी। इस फिल्म का 2012 में वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। अब 15 सालों बाद एक बार फिर से इस फिल्म को चीन में 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है, "भारतीय फिल्मों ने धीरे-धीरे चीन की प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी पैठ बना ली है। चीन की मुख्य भूमि में भारतीय फिल्मों की मांग को बढ़ते हुए देखकर हम उन फिल्मों को चीन में फिर से रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं जो सांस्कृतिक रूप से प्रेरित करती है। हम चीन में दिवंगत एक्ट्रेस की इस फिल्म को फिर से प्रदर्शित करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।"

साल 2012 में गौरी शिंदे ने अपनी मां से प्रेरित होकर इस फिल्म को बनाने का निर्णय लिया था। फिल्म में श्रीदेवी एक बेहद शांत और घरेलू गृहिणी शशि गोडबोले का किरदार निभाया था जो अमेरिका में रहती है। शशि शादी और बच्चों के बड़े हो जाने के बाद अमेरिका में इंग्लिश सीखने जाती है और नये दोस्त बनाती है। इस फिल्म को साल 2012 में विदेशी फिल्मों की कैटगरी में अकादमी पुरस्कार के लिए भी भेजा गया था। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू भी नजर आए थे।

Read more about: sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X