ईद 2018.. एक और ब्लॉकबस्टर की एंट्री.. सलमान खान को ज़ोर का झटका!
ईद यानि की.. सलमान खान की फिल्म। जाहिर है इस साल भी ईद पर सलमान खान की धमाकेदार फिल्म रेस 3 रिलीज होने वाली है। लेकिन बदलाव यह आया है कि.. सिर्फ सलमान ही नहीं.. बल्कि इस ईद सलमान के सामने ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी फिल्म के साथ आ रही हैं।
''दबंग 3 सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है....''
ईद पर सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म फन्ने खान रिलीज होने वाली है। जाहिर है यह क्लैश काफी धमाकेदार होने वाला है। लेकिन सलमान की मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती..

शुक्रवार को राजकुमार हिरानी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दत्त बॉयोपिक' के रिलीज डेट की घोषणा भी की। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। यानि की ठीक रेस 3 के दो हफ्तों के बाद। अब दत्त बॉयोपिक बिज बजट बड़े बैनर की है.. जाहिर है उसके आते ही रेस 3 का सफर खत्म हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications