एकता की लैला का ख्वाब पूरा..
जानना चाहते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां यहां बात हो रही है, उसी की जिसे आप लोग सबसे ज्यादा याहू और गूगल पर खोजते हैं, जिनकी फोटो को आप लोग अपने घरों में टांगते हो...हां हो वो ही पोर्न स्टार सन्नी लियोन, जिनके आयटम नंबर लैला तेरी ले लेगी को आप लोग लाखों की संख्या में यू ट्यूब पर देख रहे हैं। उन्होंने ही कहा है कि उनका ख्वाब पूरा हो गया।
नहीं-नहीं उनका ख्वाब लैला बनना नहीं था, बल्कि उनकी दिली इच्छा थी कि वो बॉलीवुड के दर्शकों को अपना बना सके। उन्होंने तो एकता के कहने पर डरते-डरते शूटआउट एट वाडाला में आयटम नंबर किया था। उन्हें तो अंदाजा भी नहीं था कि उनके गाने को लोग इस कदर पसंद करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लैला आयटम नंबर ने प्रियंका के बबली आयटम को पीछे कर दिया है।
चलिए सन्नी एक गाने के दाम पर आप खुश हो लीजिये लेकिन यकीन मानिए आपकी असल परिक्षा तो आगे होने वाली है जब एकता की फिल्म रागिनी एमएमएस रिलीज होगी जिसमें आप लीड रोल में हैं देखते हैं कि जिन दर्शकों ने लैला के रूप में आपको स्वीकारा है वो अभिनेत्री के रूप में आपको स्वीकारते हैं कि नहीं या फिर जिस्म 2 की तरह गच्चा दे जाते हैं।

Click it and Unblock the Notifications
