शाहरूख खान के लिए लकी होगी दिवाली!
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के लिए दिवाली हमेशा से लकी रही है। इतिहास गवाह है जो फिल्में उनकी दिवाली पर रिलीज हुई हैं उन सभी ने इतिहास रचा है। डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें,वीर जारा यह वो फिल्में हैं जिन्होंने शाहरूख के घर पर दिवाली मनायी जिसके कारण शाहरूख खान आज बॉलीवुड के बादशाह खान हो गये।
इससे इतर शाहरूख की बिग बजट की फिल्में जो कि दिवाली पर प्रदर्शित नहीं हुई चाहे वो मणिरतनम के दिल से हो या राकेश रोशन की कोयला या उनकी खुद की प्रोडक्शन अशोका सभी ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा। बड़े बजट और बड़े नाम की फिल्में भी औंधे मुंह गिर गयी।

फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरूख खान के खिलाफ कई बातें कही जा रही है मसलन उनके ऊपर अजय देवगन और उनकी टीम को धमकाने और फिल्म की रिलीज को रोकने का आरोप लग रहे हैं लेकिन किंग खान ने सारी बातों को नकार दिया है। उनका कहना है कि वो किसी को भी फिल्म रिलीज करने से रोक नहीं सकते हैं। जिसकी किस्मत में जो होगा उसे मिलेगा।
वैसे अंकज्योतिषियों ने शाहरूख के पक्ष में फैसला सुनाया है और कहा है कि फिल्म जब तक है जान...से किंग खान फिर से अपनी सफलता का इतिहास दोहरायेंगे। खैर देखते हैं इस बार कि दिवाली शाहरूख के लिए क्या तोहफा लेकर आ रही है? फिलहाल तो आसार किंग खान के पक्ष में ही दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications