"इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार

अक्षय कुमार रजनीकांत स्टारर रोबोट के सीक्वल का हिस्सा हैं और अब उन्होंने एक बार फिर एक बोल्ड बयान से सबको चित कर दिया है। अक्षय से हाल ही में सुपरस्टार्स के बारे में पूछा गया।

अक्षय कुमार ने बिना समय लगाए तुरंत जवाब दिया कि इस देश में एक ही सुपरस्टार है और वो रजनीकांत हैं। वैसे अक्षय की इस बात से सभी इत्तेफाक रखते होंगे कि रजनीकांत जैसी फैन फॉलोइंग इस देश में किसी ने नहीं देखी।
["मैं शाहरूख खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा!"]

साउथ में उनके नाम से मंदिर हैं तो उनकी फिल्मों के पहले हवन तक किया जाता है। वहीं फैन्स वाकई रजनीकांत की पूजा करते हैं।

ऐसा स्टारडम आज तक किसी भी एक्टर को नसीब नहीं हुआ। हालांकि साउथ की और नॉर्थ की फैन फॉलोइंग में काफी अंतर है। दरअसल, हुआ यूं कि अक्षय कुमार रजनीकांत के साथ किसी प्रमोशन पर थे।
[सुपरस्टार से बड़े सुपरस्टार अक्षय...फिल्म भी बड़ी...फीस भी ज़्यादा!]

अब अगर आपके साथ रजनीकांत बैठे हों और कोई आपको सुपरस्टार कह दे, तो आप खुद में ही शर्मिंदा हो जाएंगे। अक्षय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एंकर ने उन्हें सुपरस्टार कह दिया और अक्षय ने तुरंत बात को सुधारते हुए कहा कि सुपरस्टार सिर्फ एक है - रजनीकांत सर।

जानिए क्यों, अक्षय कुमार बॉलीवुड के रजनीकांत हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X