सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह तस्वीर देखकर बढ़ जाएगा 'भारत' का इंतजार- देंखे PIC
Recommended Video
सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों बैक टू बैक भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर सलमान के एक साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो कि बेहद क्यूट है। कोई शक नहीं कि इनकी जोड़ी सुपरहिट है और फैंस इन्हें साथ में काफी पसंद करते हैं। सलमान- कैटरीना की भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
भारत के प्रमोशन में ही नहीं, बल्कि फिल्म में भी आपको सलमान- कैटरीना की धमाकेदार कैमिस्ट्री दिखने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों से यह साफ है। वहीं, निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी कंफर्म किया है कि इस फिल्म में दोनों सितारे फैंस को हैरान करने वाले हैं।

भारत के ट्रेलर रिलीज से ही कैटरीना कैफ की काफी तारीफ हो रही है। कैट इस फिल्म में घुंघराले बालों के साथ काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान खान ने तो एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया कि इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को नेशनल अवार्ड मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications