ALERT: ना अक्षय, ना शाहरूख.. 2018 की धमाकेदार शुरुआत करेंगे ये STAR
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म चंदामाम दूर के 26 जनवरी 2018 में रिलीज होगी। यह बॉलीवुड की पहली अंतरिक्ष पर आधारित फिल्म होगी।
साल 2017 की धमाकेदार शुरुआत की है शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' ने। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि हर साल की तरह 26 जनवरी को अक्षय कुमार के फिल्म की कमी भी फैंस को खली।
PIC: एक ही फिल्म के सेट पर सलमान खान, अजय देवगन.. साथ साथ!
खैर, साल 2018 की शुरुआत ना शाहरूख करेंगे, ना अक्षय कुमार। बल्कि 26 जनवरी 2018 को आने वाली है सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'चंदामामा दूर के'.. यह बॉलीवुड की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म होगी।

एम एस धोनी से सुशांत ने जैसा स्टारडम पाया है, लगता है इस फिल्म से सुशांत उसे और आगे ले जाएंगे। यह एक बिग बजट फिल्म होगी, लिहाजा इसे नेशनल हॉलीडे पर रिलीज किया जाएगा। संजय पुरन सिंह के निर्देशन में इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य किरदारों में होगें।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि 2018 की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। यहां जानें साल 2018 में आने वाली बड़ी फिल्मेें-


Click it and Unblock the Notifications