#PadMan: तो ये एक्ट्रेस बनेंगी अक्षय कुमार की पत्नी.. पहली बार बनी है जोड़ी!
अक्षय कुमार की अगली फिल्म पैडमैन में सोनम कपूर के साथ राधिका आप्टे को मेनलीड एक्ट्रेस के लिए साइन कर लिया गया है। फिल्म में राधिका अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अभी से ही सुर्खियां बटोर रही है। बता दें, यह फिल्म रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था। इस फिल्म को ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।
#POSTERS: सलमान की 'टाईगर ज़िंदा है', 'ट्यूबलाइट'.. इन पोस्टर्स को ना ही देंखे!
कुछ ही दिनों पहले यह खबर बाहर आई थी कि फिल्म में मेनलीड एक्ट्रेस के लिए सोनम कपूर को फाइनल किया गया है। वहीं, ताजा खबरों की मानें तो सोनम के साथ फिल्म में राधिका आप्टे भी फाइनल हो चुकी हैं।

आर बाल्कि के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राधिका अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। राधिका एक ऐसी पत्नी होंगी जो अपने पति के परेशान रहती हैं.. क्योंकि मासिक धर्म के दौरान अपनी पत्नी को परेशानी में देखकर वह सैनेटरी पैड्स बनाने की ठान लेता है।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications