माहिरा खान नहीं...ये बनने वाली थीं 'रईस' की हिरोइन!
शाहरुख खान की फिल्म रईस में माहिरा खान की जगह अंकिता शोरी बनने वाली थीं हिरोइन। क्यों हुई अंकिता रिप्लेस, जानिए यहां।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस की रिलीज़ पर भी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की तरह विवाद छाया है। कारण साफ है पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिर खान। जिस तरह ऐ दिल है मुश्किल में फवाद खान के कारण विवाद हुआ उसी तरह रईस पर भी विवादों के बादल छाए हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता शोरी ने फिल्म के बारे में राज़ खोले हैं।

अंकिता शोरी ने बताया कि फिल्म रईस में माहिरा से पहले उन्हें लेने का विचार किया जा रहा था। अंकिता ने बताया कि वो लुक टेस्ट के लिए भी गई थीं। लेकिन फिल्म में एक पाकिस्तानी चेहरे की तलाश थी, इसलिए उन्हें ऐसा ही लुक चाहिए था।
आमिर खान की दीवाली पार्टी में सनी लियोन का लुक..सब देखते रह गए
मैंने कन्फरमेशन के लिए करीब छह महीने तक इंतजार किया। पहले खबर ये थी कि अंकिता इस रोले लिए कन्फर्म हो गई हैं, पर अंत में माहिरा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। आपको बता दें कि माहिरा की ये बॉलीवुड में पहली फिल्म है। फिल्म को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया है और 26 जनवरी को अगले साल रिलीज़ की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications