..................... This actress want to do romantic film with Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

''मैं अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती हूं.. अक्षय गाना गाएं, मैं नाचूं..''

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अक्षय कुमार के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं, जहां अक्षय उनके लिए गाना गाएं।

By Neeti

जी हां, यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का। ईशा अक्षय कुमार की बहुत बड़ी फैन हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वे अक्षय कुमार के साथ एक सुपर रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं। जहांं अक्षय कुमार उनके लिए गाना गाएं और ईशा पेड़ों के आस पास नाचें।

ईशा ने कहा कि, जब मुझे पता चला था कि रूस्तम में मैं अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली हूं, मैं बहुत खुश थी। लेकिन जब मुझे पता चला कि मैं उनकी लव- इंटेस्ट नहीं हूं, तो मुझे अच्छा नहीं लगा था। सच कहूं तो मैं चाहती हूं कि अक्षय कुमार मेरे लिए गाने गाएं, हंसे, रोएं..

FIRST LOOK: अक्षय कुमार की 'बेबी सीक्वल'.. गंभीर लुक.. दमदार एक्शन!

akshay kumar

बहरहाल, अक्षय कुमार भले ही एक्शन हीरो हैं, लेकिन उन्होंने यादगार रोमांटिक फिल्में भी दी हैं। यहां देंखे लिस्ट-

रोमांटिक फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार सबसे बेहतरीन इसी फिल्म में लगे हैं। एक सीधे और संस्कारी से इंडस्ट्रियलिस्ट के रोल में बहुत हीं पसंद किए गए थे।आज भी लोग अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी को भूले नही हैं।

मुझसे शादी करोगी में सलमान और अक्षय कुमार की बेहतरीन जुगलबंदी है। ये एक रोमांटिक के साथ ही साथ कॉमेडी फिल्म भी है।

हमको दिवाना कर गए में भी अक्षय के ऑपोजिट कैटरीना कैफ थीं और इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे।

अंदाज फिल्म से हीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और लारा दत्ता के रोमांस के अलग ही अंदाज को दिखाया गया है।

जानेमन में फिर से सलमान और अक्षय की जुगलबंदी और साथ में प्रीति जिंटा की केमेस्ट्री देखने मिली। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी।

नमस्ते लंदन उस दौर की फिल्म है जब अक्षय कैटरीना कैफ के लिए लकी हुआ करते थे। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक फिल्में दी थीं।

सिंह इज किंग में भी पंजाबी अक्षय अपने रोल के साथ खूब जमे हैं और साथ में कैटरीना तो थी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X