इस एक्ट्रेस ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट'.. देखते ही रो पड़े आमिर खान!
आमिर खान ने दंगल की सफलता पर एक पार्टी दी, जहां सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी मौजूद थीं। रेखा ने आमिर को यहां कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि आमिर की आंखों में आ गए। यहां जानें क्या था, वह इमोशनल गिफ्ट.
दंगल की बेजोड़ सफलता को देखते हुए आमिर खान ने सक्सेस पार्टी दी, जहां बॉलीवुड दुनिया के तमाम सितारे मौजूद रहे। वहीं, इस पार्टी में शामिल रहीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा.. जो कि ज्यादातर पार्टियों का हिस्सा नहीं बनतीं।
अपनी फिल्म के लिए आमिर खान को हर किसी से तारीफ मिली। बता दें, दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 385 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

बहरहाल, बाकी लोगों की तरह रेखा को फिल्म बेहद आई और उन्होंने खास अंदाज में आमिर को यह बताया। रेखा ने आमिर खान को एक स्पेशल तोहफा दिया। यह स्पेशल तोहफा था.. खुद से लिखी हुई चिट्ठी..
#50 Days.. एक ब्लॉकबस्टर.. और कर लिया पूरे बॉलीवुड पर राज़
जी हां, रेखा ने दंगल की तारीफ करते हुए आमिर को खुद से लिखी हुई चिट्ठी दी, जिसे देखते ही आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए।
सूत्रों की मानें तो आमिर खान ने कहा कि ना कि सिर्फ ये फिल्म.. बल्कि ये चिट्ठी भी उनकी जिंदगी में अहम जगह रखती है। जिसे वह हमेशा अपने पास रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications