सेक्सी इमेज की वजह से नहीं मिल रहा काम
एक मॉडल जिनकी सेक्सी इमेज उनके लिए मुसीबत बन गई है।
अमरीकी मॉडल एमिली रटकॉस्की का कहना है कि दूसरी महिलाएं उनके साथ इसलिए काम नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनकी 'सेक्सी इमेज' है.
रॉबिन थिक के विवादित वीडियो ट्रैक ब्लर्ड लाइन्स में डांस के बाद 26 साल की एमिली चर्चा में आई थीं. एमिली ने हार्पर्स बाज़ार ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि उनके पास कोई काम नहीं है.
उन्होंने कहा कि उनके पास काम नहीं होने की वजह ज़्यादा सेक्सी होना है. एमिली ने कहा कि यह महिला विरोधी सोच की तरह है. उन्होंने कहा, ''लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि मेरे स्तन बहुत बड़े हैं.
'किसी को स्तन से तकलीफ़, किसी को टाँग से
महिलाएं बेच रही हैं अपना दूध, बढ़ा विवाद
एमिली ने कहा, ''मेरे स्तन के साथ क्या समस्या है? यह महिलाओं का एक ख़ूबसूरत हिस्सा होता है जिसे लेकर हमें ख़ुश होना चाहिए. इसकी परवाह कौन करता है? स्तन बहुत बड़े हैं या बहुत छोटे हैं इसे लेकर मुद्दा क्यों बनना चाहिए?''
पिछले साल एमिली और किम कर्डाशियां की एक सेल्फ़ी आई थी. इस सेल्फ़ी में दोनों बाथरूम में टॉपलेस थीं. एमिली ने अपनी इस सेल्फ़ी का बचाव किया था.
एमिली ने कहा था, ''हमारा जिस्म कामुक हो सकता है. एक महिला के रूप में इस बात की आज़ादी होनी चाहिए कि उसे कितनी कामुकता का प्रदर्शन करना है.''
एमिली 'गॉन गर्ल' और 'आन्टुराश' फ़िल्म में भी दिखी थीं. वह हॉलीवुड में करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन वह कैसी दिखती हैं इस आधार पर नहीं.
एमिली का कहना है कि उनके बारे में जितनी प्रोफ़ाइल लिखी गई उन सबमें बताया गया कि वो बहुत सेक्सी हैं. एमिली ने कहा कि उन्हें सेक्स सिंबल के रूप में पेश किया गया.
उन्होंने कहा कि वह इस पॉलिटिक्स को समझती हैं. एमिली ने कहा कि किसी का सेक्सी होना अपने आप में सेक्सिस्ट है. पिछले साल एमिली की न्यूड तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के जारी की गई थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


Click it and Unblock the Notifications

