..................... Salman Khan से पहले ये एक्टर बनने वाले थे 'मैंने प्यार किया' के प्रेम, लेकिन हो गए रिप्लेस, सालों बाद आए साथ! This actor was considered for Salman Khan's role in Maine Pyar Kiya, but got replaced, shocking revelation - Hindi Filmibeat

Salman Khan से पहले ये एक्टर बनने वाले थे 'मैंने प्यार किया' के प्रेम, लेकिन हो गए रिप्लेस, सालों बाद आए साथ!

this-actor-was-considered-for-salman-khan-role-in-maine-pyar-kiya-but-replaced-shocking-revelation

Deepraj Rana's big revelation: फिल्म 'मैंने प्यार किया' के साथ सलमान खान के करियर ने ऐसी छलांग मारी थी कि वो एक रातोंरात सुर्खियों में छा गए थे। आज भी उनकी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की चर्चा होती रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि 'मैंने प्यार किया' में प्रेम के रोल के लिए सलमान खान से पहले एक्टर दीपराज राणा को अप्रोच किया गया था!

जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपराज राणा ने खुद इस बात का खुलासा किया है। अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं यहां 1987 में मुंबई आया था। उस वक्त कोई ऑडिशन नहीं होता था। आप बस अपनी एक तस्वीर लेकर चलते थे। मोबाइल फोन भी नहीं थे। हम लैंडलाइन पर बात करते थे। मैं पानवाले से कहता था कि अगर कोई मुझे लैंडलाइन पर फोन करेगा तो मुझे बताए.. मैंने उनका ही नंबर दे रखा था।"

मैंने प्यार किया के लिए की थी मुलाकात

एक्टर ने आगे बताया, "उस वक्त सूरज बड़जात्या भी नए थे, शायद मेरी उम्र 20-22 के आसपास होगी। मैं उनसे मिला और उन्होंने मुझे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया। यह मीटिंग मैंने प्यार किया के लिए थी। लेकिन बाद में वह रोल सलमान खान के पास चला गया। इत्तेफाक से 22-23 साल बाद उन्होंने मुझे सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो ऑफर की। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता कि उन्होंने मुझे काफी सब्र दिया क्योंकि मैंने इतने सारे लोगों को अपने पीछे आते और बड़े स्टार बनते देखा है।"

सूरज बड़जात्या को आज भी याद है वो किस्सा

प्रेम रतन धन पायो के बारे में बात करते हुए एक्टर कहते हैं, "2012 में, मुझे एक फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि सूरज मुझसे मिलना चाहते हैं। सूरज और उनके पिता राज कुमार बड़जात्या ने मुझे कहानी और मेरे रोल के बारे में बताया। मुझे हैरानी हुई कि उन्हें मैं याद था। सूरज तब तक स्टार डायरेक्टर बन चुके थे और सलमान बड़े सुपरस्टार। हम अपनी पहली मुलाकात के बाद कभी नहीं मिले। लेकिन जब हम शूटिंग कर रहे थे, सलमान भाई भी वहां थे और सूरज ने सेट पर लोगों से कहा, 'दीपराज पहली बार 1987 में मेरे पास आए थे। मैं मैंने प्यार किया के लिए कास्टिंग कर रहा था और मैंने उन्हें प्रेम की भूमिका के लिए कंसिडर किया था।' मैं वास्तव में हैरान था कि सूरज को अभी भी वह याद है क्योंकि हमने कभी किसी से इस बारे में चर्चा नहीं की। बहुत अच्छा लगता है जब लोग आपको याद करते हैं और आपकी तारीफ करते हैं।"

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X