1, 2 नहीं.. पिछले 8 सालों से बन रही है यह KHAN फिल्म.. अब होगी ब्लॉकबस्टर.. FINAL
भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा ने अपनी बॉयोपिक फिल्म पर कहा है कि यह फिल्म पिछले 8 साल से बन रही है। उन्होंने फाइनल किया है कि आमिर खान उनकी भूमिका निभाएंगे।
कुछ ही दिनों पहले यह खबर आई कि आमिर खान भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा के बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिर यह भी कहा गया कि फिल्म का नाम 'सैल्यूट' फाइनल किया गया है। बहरहाल, इस खबर से आमिर फैंस बेहद उत्साहित हो उठे।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को खत्म कर आमिर इस फिल्म पर काम शुरु करेंगे। लेकिन फिल्म से जु़ड़ी खास बात यह सामने आई है कि यह बॉयोपिक 1, 2 नहीं बल्कि 8 सालों से बन रही है। जी हां, 8 सालों से..

और ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद राकेश शर्मा ने डेकन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है। उन्होंने कहा, फिल्म में आमिर खान फाइनल हैं, लेकिन उन्हें छोड़कर और कुछ भी फाइनल नहीं। स्क्रिप्ट भी नहीं..
उन्होंने बताया, इस बॉयोपिक को लेकर पिछले 8 सालों से बातें चल रही हैं। बीच में फिल्ममेकर्स दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए.. मैं भी अपने काम में बिजी था। लेकिन अब फिर यह शुरु किया गया था। फिल्म में आमिर फाइनल हैं, लेकिन बाकी कास्ट पर कोई जानकारी नहीं है।
अभी स्क्रिप्ट भी लॉक नहीं की गई है। मुझे पता नहीं, मेरे जीवन का कौन सा हिस्सा फिल्म में दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











