'गोलमाल रिटर्न' का तीसरा भाग बनेगा

देवगन ने अपने ब्लॉग पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गोलमाल रिटर्न्स को इतनी सफलता मिलेगी। वे यह जानकर काफी खुशी हुए कि इस फिल्म ने प्रदर्शन के पांच दिनों के अंदर 34 करोड़ रुपये की कमाई की।
देवगन ने कहा कि 'गोलमाल' फिल्म श्रृंखला की तीसरी फिल्म भी बनाई जाएगी।
रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले 'एयरटेल दिल्ली हॉफ मेराथन' को देवगन अपनी पत्नी और अभिनेत्री काजोल के साथ हरी झंडी दिखाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications