पार्ट 1, पार्ट 2 के बाद तीसरी फिल्म FINAL- अमिताभ बच्चन की हिट फ्रैंचाइजी
भूषण कुमार और बी आर स्टूडियो ने तीन फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है। इनमें से एक फिल्म मुदस्सर अज़ीज डाइरेक्ट करेंगे। जबकि दूसरी फिल्म बरेली की बर्फी के तर्ज पर बनाई जाएगी। वहीं, तीसरी फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ की सीक्वल होगी। भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न्स के बाद अब इस फिल्म की तीसरी फिल्म की तैयारी शुरु होगी।
2019 क्रिसमस में सलमान खान को टक्कर- खान सुपरस्टार की तैयारी शुरु!
भूषण कुमार ने कहा, कुछ साल पहले हमने बी आर स्टूडियो के साथ फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स में काम किया था। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। क्रिएटिव तौर भी अमिताभ बच्चन की फिल्म का हिस्सा बनना बेहतरीन है। बी आर स्टूडियो के साथ फिर से जुड़कर हम उत्साहित हैं।

कोई शक नहीं टीसीरिज इन दिनों बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दे रहा है। सत्यमेव जयते, बत्ती गुल मीटर चालू, लवरात्रि.. जैसी फिल्मों के साथ टीसीरिज 2018 में धमाका करने वाले हैं। वहीं, भूषण कुमार सलमान खान की फिल्म 'भारत' से जुड़े हैं। 2017 में कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद अब भूषण कुमार काफी सोच समझकर आगे बढ़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











