..................... These "superstars played true friendship" in Bollywood and set an example for others - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में इन ''सुपरस्टार्स ने निभाई सच्ची दोस्तियां'' और दूसरे के लिए बने मिसाल

Bollywood

आज हम बात कर रहें है दोस्ती की, जी हां ऐसे दोस्ती जो हर किसी के लिए मिसाल हो और जिसे निभा कर दोस्तों के चेहरों पर मुस्कान आ जाएं। खैर बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे सितारे हैं जो अच्छे दोस्त हैं परंतु जिन सितारों से अपनी दोस्ती से सबका दिल जीता है आज हम आपको उनके बारे में बतातें है कुछ खास बातें।

1. सलमान खान और शाहरुख खान- हिंदी सिनेमा जगत में खानों को तो अपना बोलबाला है, सुपरस्टार खान आज हिंदी सिनेमा जगत के नंबर बन के सितारें हैं। ऐसे में जब दोस्ती की बात आती है तो हिंदी सिनेमा जगत में जिनकी दोस्ती सबसे ज्यादा याद रखी जाती है वो है सलमान और शाहरुख, दोनों की दोस्ती हमेशा ही सबके लिए मिसाल रही है। लड़ाई-झगड़े तो हमेशा ही किसी रिश्ते की मजबूत दीवार की तरह होते हैं परंतु साथ रहना और साथ खड़े होना हमेशा हर रिश्ते की पहचान बनता है। शाहरुख और सलमान ने फिल्मों में साथ काम किया है, एक दूसरे के बुरे वक्त में साथ रहें है और दोनों एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम भी बने रहे है और यही दोस्ती की पहचान है। दोनों ने हमेशा ही सबके सामने एक दूसरे की तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त कहा है एक दूसरे को, इसलिए आज हम भी इनकी दोस्ती की मिसाल देते है, क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसी दोस्ती में कम देखने को मिलती हैं।

2.सारा अली खान और जाह्नवी कपूर- बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस एक दूसरे की सच्ची दोस्त नहीं हो सकती हैं ऐसा तो हम सालों से सुनते आए हैं और कहीं ना कहीं यही सच भी है। परंतु वर्तमान समय में चीजें बदल रही हैं, सोच भी बदल रही है और देखने वालों की नजरें भी, ऐसे में युवा स्टार के तौर पर सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाने वाली जाह्नवी और सारा की दोस्ती भी हर किसी को काफी पसंद आ रही हैं। दोस्तों अपनी अदाकारी से तो फैंस के दिलों में खास जगह बना ही चुके हैं इसके साथ दोस्त साथ में जिम करते हैं, घूमने जाते हैं और रियलिटी शो का हिस्सा भी साथ में बनते है, जो कि बॉलीवुड में पहली बार देखने को मिल रहा है क्योंकि टॉप की दो एक्ट्रेस इतनी अच्छी दोस्त पहले कभी नही बनी हैं। तो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्यारी दोस्ती के नाम पर सारा और जाह्नवी हमेशा ही करें उतरते हैं।

3. रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर- हैंडसम हंक के नाम पर बॉलीवुड के इन दो हीरो रणबीर और आदित्य का नाम हर किसी की जुबान पर सबसे पहले आता है। दोनों ने साथ में फिल्म में भी एक -दूसरे के दोस्त के रूप में काम किया है और असल जिंदगी में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त है। सिनेमा जगत के शोर से जरा दूर रहने वाले आदित्य और रणबीर काफी पार्टी और शादी में साथ में देखने को नहीं मिलते हैं परंतु जब भी एक दूसरे की जरूरत महसूस करते हैं दोनों साथ में खूब एंजॉय करते हैं और कई भी रणबीर कपूर इस बात को कह चुके हैं कि आदित्य बहुत अच्छे इंसान होने के साथ साथ मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं।

4.अर्जुन कपूर और वरुण धवन- अर्जुन और वरुण दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, यह बात किसी से नहीं छिपी है। दोनों को एक-दूसरे से साथ धूमते, मस्ती मजाक करते, एक दूसरे के घर जाते आते हमेशा ही देखा जाता है।

तो इस तरह से देखा जाए बॉलीवुड में कम ही ऐसे सितारें है जो एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त और यार बने हैं परंतु हां, कुछ खास नाम है जो एक -दूसरे के दोस्त है और दोस्ती की मिशाल भी हैं। दोस्ती एक बेहद खुबसूरत सा रिश्ता है, इसको कम लोग ही निभा पाते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X